जंगल ग्राम बरी में एक महिला जयवंती पत्नी मूलचंद उम्र करीब 35 साल निवासी ग्राम चौरा खेड़ा थाना न्यूरिया पीलीभीत का शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। गांव बालों ने जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली गई।
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने क्षेत्राधिकारी सदर/प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया को घटना का शीघ्र खुलासा करने हेतु कड़े निर्देश दिए। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Leave a Reply