दिल्ली आने वाली 17 ट्रेनें कोहरे के कारण डेढ़ से लेकर पांच घंटे तक लेट

[object Promise]

नई दिल्ली। कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली आने वाली 17 ट्रेनें आज भी देरी से चल रही है। ये ट्रेनें 1.30 घंटे से लेकर पांच घंटे तक लेट बताई गई हैं। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि मऊ-आनन्द विहार एक्सप्रेस सबसे ज्यादा विलंब से दिल्ली आ रही है। यह ट्रेन पांच घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है। इसके अलावा गाजीपुर-आनन्द विहार एक्सप्रेस 2.15 घंटे, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 4.15 घंटे, मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2.45 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं।

उन्होंने बताया कि गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस तीन घंटे, भागलपुर-आनन्द विहार गरीब रथ 4.30 घंटे, सुल्तानपुर-आनन्द विहार सद्भावना एक्सप्रेस 4.30 घंटे, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 2.30 घंटे और फैजाबाद-दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस 1.30 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *