रिपोर्ट जाहिद अली
पीलीभीत विधुत विभाग की लापरवाही की हद हो गयी । ब्लॉक ललौरीखेड़ा के गांव जतीपुर छितौनिया में बीते लगभग दो माह से बिजली की लाइन का पोल बीच से टूटा हुआ है । बिजली की लाइन भी 11000 वाट की है जिससे लोगों को काफी खतरा है । जिसकी शिकायत गांव बालों ने कई बार विधुत विभाग के कर्मचारियों से की लेकिन उन पर इसका कोई असर नही होता है । ये पोल किसी बड़ी बड़ी अनहोनी का इन्तेजार कर रहा है ।
जब तक कोई बड़ा हादसा नही होगा ये विभाग जागेगा नही। इनको किसी हादसे का इन्तेजार है ।अगर किसी सरकारी विभाग में सबसे ज्यादा लापरवाह लोग हैं तो वह है विधुत विभाग के कर्मचारी ।ये किसी की सुनते ही नही हैं । कहीं बिजली के खंभे गिरे पड़े हैं तो कहीं विजली के तार टूटे पड़े हैं पर इनपर कोई असर नही । ये बस अपनी मनमानी करते हैं । सरकार को भी इनकी मनमानी की ओर ध्यान नही जाता है ।
Leave a Reply