देश के 2 उद्योगपतियों के बेटो को सेक्स रैकिट चलाने के आरोप में अरेस्ट ,बरामद हुई 182 महिलाओं की सेक्स क्लिप्स 

[object Promise]

कोलकाता पुलिस ने बुधवार को दो बड़े उद्योगपतियों के बेटों को सेक्स-ब्लैकमेल रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये लोग पिछले कई वर्षों से यह रैकेट चला रहे थे। कब्जे से 182 महिलाओं की सेक्स क्लिप्स बरामद हुई हैं। दोनों आरोपियों की उम्र 20 साल के आसपास ही है।

कोलकाता। आदित्य अग्रवाल का परिवार एक मशहूर एथनिक कपड़ों के ब्रैंड का मालिक है जबकि अनीश लोहारुका का परिवार रियल एस्टेट के बिजनस में है और उनके कई होटल हैं। तीनों आरोपियों को 4 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

एक महिला ने इन पर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। अग्रवाल परिवार की ओर से किसी ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) ने इन दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, ये लोग पिछले कई वर्षों से यह रैकिट चला रहे थे। इनके कब्जे से 182 महिलाओं की सेक्स क्लिप्स बरामद हुई हैं। तीन महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने आदित्य अग्रवाल और अनीश लोहारुका को गिरफ्तार किया है।

दोनों की उम्र 20 साल के आसपास ही है। पुलिस ने  दो बड़े उद्योगपतियों के बेटों को सेक्स-ब्लैकमेल रैकिट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके नौकर कैलाश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने अनीश का एक लैपटॉप भी सीज किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, अनीश के लैपटॉप में 182 फोल्डर मिले। हर एक फोल्डर में एक महिला के साथ ‘सेक्स क्लिप’ है। पुलिस के मुताबिक, लैपटॉप में बरामद क्लिप्स साल 2013 तक पुरानी हैं। लैपटॉप को फरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

दोनों पर आरोप है कि ये अलग-अलग महिलाओं से संबंध बनाकर उसकी रिकॉर्डिंग कर लेते थे और फिर उसी क्लिप के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ऐंठते थे। रैकिट में कथित तौर पर शामिल इनमें से एक के घरेलू नौकर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ये लोग महिलाओं से दोस्ती करते और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। पिछले साल इन्होंने कैलाश को भी अपने साथ शामिल कर लिया, जो लोहारुका परिवार का घरेलू नौकर है।

कैलाश को महिलाओं को धमकाने और फिरौती न देने पर विडियो वायरल करने की धमकी देने के लिए रखा गया था। जांच में शामिल एक अधिकारी ने बताया, ‘दोनों मुख्य आरोपियों (आदित्य और अनीश) ने कबूल किया है कि ये लोग पहले अलग-अलग महिलाओं से दोस्ती करते और फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर बुलाते।

यहां पहले से कई कैमरे लगे होते थे, जिसमें इनके निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया जाता था। इन्होंने पिछले करीब एक साल से महिलाओं से फिरौती मांगने का धंधा शुरू किया।

इन्होंने एक लड़की से 5 लाख रुपये फिरौती मांगी, जो उसने दे दी। हालांकि इसके बाद इन्होंने 10 लाख रुपये और मांगे जिसके बाद उसने साइबर सेल में शिकायत कर दी।’ पुलिस ने कैलाश को अपने रेडार पर लिया। कैलाश और लड़की के बीच कई कॉल्स और वॉट्सऐप मेसेज को ट्रेस किया।

अधिकारी ने बताया, ‘हमने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने सब उगल दिया, जिसके बाद मामले के मुख्य आरोपियों को भी अरेस्ट कर लिया गया। इनकी शिकार कई महिलाएं रही हैं, हम हर शिकायत की अलग-अलग जांच करेंगे।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *