[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले के कसया क्षेत्र के फोरलेन स्थित बरवा जंगल के पास गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में हुई पति-पत्नी की मौत से उनके गांव में मातम छा गया है। शुक्रवार को उनके गांव फाजिलनगर के अवरवा सोफीगंज में शवों के पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ। एक ही चिता पर दंपति को लिटाया गया तो हर किसी का कलेजा दहल उठा। वहीं इस हादसे में इस दंपति के घायल हुए दो मासूम बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
फाजिलनगर ब्लाक के अवरवा सोफीगंज निवासी अमरेन्द्र मणि त्रिपाठी गुरुवार की रात कसया थाना क्षेत्र के बरवा जंगल के पास अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एक ढाबे पर रुके थे। वहां खाना खाने के बाद फोरलेन पर अवैध रूप से बने क्रासिंग को पार कर दूसरे लेन में आने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान फाजिलनगर की ओर से कसया की ओर जा रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अमरेन्द्र, उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि नौ वर्षीय बेटी आराध्या व सात वर्षीय बेटा देव घायल हो गए।
Leave a Reply