रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।। (सू0वि0)/ मा0 सांसद संजय मेनका गाँधी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैंकर्स बैठक आयोजित की गयी, जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजनान्तर्गत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। अध्यक्ष द्वारा अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि मुद्र योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें एवं बैंक शाखाओं द्वारा इस योजना में ऋण देने हेतु किसी प्रकार शिथिलता किसी स्तर पर कदापि न बरती जाये। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना का प्रत्येक माह समीक्षा की जायेगी।

इस बैठक में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती, मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार वर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक गोपालजी प्रसाद सहित अन्य बैंकर्स के जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply