जम्मू-कश्मीर में पिछले 20 घंटे में तीन मुठभेड़ो में आठ आतंकवादी मारे गये हैं। मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गये हैं और दो आम नागरिक भी मारे गये हैं। दक्षिण कश्मीर के शोपियाँ में दो जगहों पर और अनंतनाग में एक जगह पर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। रविवार (एक अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ में हुई मुठभेड़ में सात आतकंवादी मारे गये। ये मुठभेड़ शोपियाँ के द्रागद में हुई। रविवार सुबह की शोपियाँ के कछडूरा में भी सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। शनिवार-रविवार की दम्यानी रात को अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक पकड़ा गया। सेना के प्रवक्ता के अनुसार मारे गए आतंकवादियो में वो दो आतंकवादी भी शामिल हैं जिन्होंने भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाद की हत्या की थी।
हसीन जहां ने चली ये चाल, शमी का करियर पूरी तरह से ‘तबाह’ करने के लिए
Out of the 7 terrorists killed, 2 terrorists were involved in the killing of Indian Army Lt Ummer Fayaz: Army pic.twitter.com/lv6SZmozGu
— ANI (@ANI) April 1, 2018
उत्तर प्रदेश पूरे देश में बिजली चोरी मामले में शीर्ष पर , केंद्र सरकार ने जारी किए खास निर्देश
सुरक्षाबलों को शनिवार (31 मार्च) को देर रात आतंकवादियों के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घेराबंदी को तो वो जवाब में गोलीबारी करने लगे। अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक अन्य गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकवादी की पहचान रऊफ अहमद के रूप में हुई है। रऊफ अहमद पिछले महीने ही आतंकवादियों गिरोह में शामिल हुआ था।
One terrorist was killed in #Anantnag & another was caught alive. Encounters are underway in #Shopian‘s Dragad & Kachdoora. 7 bodies of terrorists & huge amount of weapons have been recovered in Dragad: #JammuAndKashmir DGP SP Vaid pic.twitter.com/OiGjGxjZS1
— ANI (@ANI) April 1, 2018
अनंतनाग में मारा गया आतंकी रऊफ अहमद और गिरफ्तार आतंकी स्थानीय नागरिक हैं। अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने डियालगाम में छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी लेकिन उन्होंने जवाब में गोलीबारी शुरू कर दी। शनिवार (31 मार्च) को आतंकवादियों ने एक पुलिस काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल और एक आम नागरिक घायल हो गया था। आतंकवादियों ने गुरुवार (29 मार्च) को भी एक पुलिस अफसर की हत्या कर दी थी। आतंकवादी हमले में पुलिस अफसर की पत्नी घायल हो गईं।
जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी बुरहानी वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद आतंकवाद से जुड़ने वाले नौजवानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं भारतीय सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकवाद पर काबू करने के लिए विशेष अभियान चलााय है जिसकी तहत पिछले एक साल में सौ से ज्यादा आतंकवादी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। भारत सरकार के अनुसार पड़ोसी देश पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। भारत सरकार के अनुसार पाकिस्तान कश्मीरी नौजवानों को आतंकवाद से जुड़ने के लिए उकसाने के अलावा उन्हें आतंकी प्रशिक्षण और आर्थिक मदद भी देता है। हालाँकि पाकिस्तान सरकार भारत के आरोपों को गलत बताती है।
Leave a Reply