कांग्रेस बनी लोगो की पसन्द सर्वे देखे हिली बीजेपी की नीव

देश– कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। खड़गे के अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस के माथे से परिवारवाद का ठप्पा मिट गया है। हालाकि बीजेपी बार बार खड़गे की आलोचना कर रही है और यह कहते दिख रही है कि अध्यक्ष पद का चुनाव दिखावा है। 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार की कठपुतली है। लेकिन खड़गे ने साफ किया है उनका खुद का राजनैतिक अनुभव है और वह पार्टी के लिए निर्णय लेने में सक्षम है।
वही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस को मजबूत करने और अपनी छवि गढ़ने में जुटे हुए हैं। कही न कही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रभावी होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस को दक्षिण भारत मे खूब स्पोर्ट मिल रहा है। 
लेकिन इन सबके बीच सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जनता के मन मे क्या चल रहा है। क्या कांग्रेस की नई छवि को जनता पसन्द कर रही है। वही मल्लिकार्जुन खड़गे कैसे कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगाएंगे।

कैसे मल्लिकार्जुन कांग्रेस के लिए फायदेमंद-

मल्लिकार्जुन खड़गे का अपना एक राजनैतिक अनुभव है। उन्होंने राजनीति को कई साल दिये हैं। वही कर्नाटक और तमिलनाडु में उनकी अच्छी पैख है। लोग मल्लिकार्जुन पर विश्वास करते हैं। वही आगामी समय मे कर्नाटक में चुनाव होने को है। अब ऐसे में मल्लिकार्जुन का अध्यक्ष बनना बीजेपी के लिए नुकसान दायक और कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगा। 
क्योंकि दक्षिण में लोग मल्लिकार्जुन पर विश्वास करते हैं और यही विश्वास कांग्रेस के लिए आगामी चुनाव में ढाल बन सकता है। जिसके बलबूते पर कांग्रेस अपना दक्षिण में बेहतरीन प्रदर्शन दिखा सकती है।

राहुल की यात्रा पर लोगो का मत-

एक टीवी चैनल के सर्वे की माने तो दक्षिण भारत मे राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से जनता खूब पप्रभावित हुई है। 59 फीसदी लोगो ने राहुल गांधी को अच्छा नेता बताया और उनकी भारत जोड़ो यात्रा का बेहतरीन बताया है। 
वही 25 फीसदीं लोग ऐसे थे जो राहुल गांधी की यात्रा का विरोध करते दिखे। लेकिन सर्वे में 16 फीसदीं लोग ऐसे थे जिन्होंने जवाब देना मुनासिब नही समझा। ऐसे लोग काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। क्योंकि यह अपना दाव अंतिम समय मे खेलते हैं और देश मे इनकीं वजह से बड़ा परिवर्तन देंखने को मिलता है। 
अब अगर हम इस आंकड़े के मुताबिक बात करे तो कांग्रेस अब बीजेपी के लिए नासूर बनती जा रही है। वही अगर आकड़ा काम कर गया तो वह दिन दूर नही होगा। जब केंद्र में सत्ता परिवर्तन होगा और सरकार बनाने के अपने लक्ष्य में कांग्रेस सफल हो जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *