[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर।
आरपीएफ सीआईबी भटनी की टीम ने सोमवार को कुशीनगर के कप्तानगंज और महराजगंज के सिसवा रेलवे स्टेशनों पर अवैधानिक तरीके से रेल आरक्षित टिकट की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान से इस धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

टीम ने सिसवा रेलवे स्टेशन से एक आरोपी को आरक्षित टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जिसे बाद में जेल भेज दिया।
सीआईबी टीम के अनुसार सिसवा रेलवे स्टेशन के तत्काल आरक्षण खिड़की पर तत्काल आरक्षण के समय जब छापेमारी की तो वहां से टिकट की दलाली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति सिसवा बाजार निवासी प्रकाश अग्रवाल है।
इस व्यक्ति के पास से एक अदत तत्काल आरक्षित वातानुकूलित टिकट, दो अदद सामान्य स्लीपर आरक्षित काउंटर टिकट के साथ-साथ दो भरे व तीन अदद सादा मांग पत्र मिला। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह प्रति व्यक्ति 200 से 400 रुपया ज्यादा लेकर टिकट बेचता है। पूछताछ में फर्जी आईआरसीटीसी की आईडी बना कर उससे भी ई-टिकट बनाने व बेचने की बात स्वीकार की। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कप्तानगंज आरपीएफ थाना में रेलवे एक्ट 143 के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया।
Leave a Reply