जिलाधिकारी ने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में टीम-9, स्वास्थ्य व अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

[object Promise]
[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

होम आइसोलेशन वाले मरीजों से प्रतिदिन फीडबैक लेने के लिए निर्देश।

अमेठी 12 मई 2021, जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज सीएमओ कार्यालय में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रभारी इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, प्रभारी सर्विलांस, प्रभारी सैम्पलिंग, प्रभारी स्टोर, प्रभारी टीकाकरण, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों तथा टीम-9 के अधिकारियों के साथ कोविड-19 व उसके टीकाकरण के संबंध में चल रही समस्त कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान समस्त उपजिलाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों तथा होम आइसोलेशन वाले मरीजों से प्रतिदिन फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य संबंधी फीडबैक लिया जाए यदि किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित कराएं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कांटेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग तथा टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये सभी व्यक्तियों की जांच अवश्य किया जाए तथा कोविड टेस्टिंग कार्य में वृद्धि की जाए। जिलाधिकारी ने कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के साथ-साथ बाहर से आने वाले समस्त व्यक्तियों की सैंपलिंग अनिवार्य रूप से कराए जाने को कहा। इसके साथ में जिलाधिकारी ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, दवाएं, डॉक्टर/पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा राउंड, बिस्तार एवं चादर बदलने की व्यवस्था, हॉस्पिटल परिसर के अंदर एवं बाहर नियमित साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट जोन सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लगातार फागिंग, सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई आदि कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आवश्यक दवाओं व ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है, कोविड पाजिटिव केसेज में लगातार कमी आ रही है तथा डिस्चार्ज होने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *