[object Promise]
अजय सिंह ने कहा कि इस बैठक में माननीय स्वास्थ्य मंत्री सह सतबहिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष-रामचंद्र चंद्रवंशी जी का आगमन होगा।
साथ ही ट्रस्ट के सभी सदस्यों सहित हजारों की संख्या में जनता को उपस्थित होने को आग्रह किया है।बताते चलें कि सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल अति सौन्दर्यवान है।
यह प्राकृतिक धरोहर है।बीते वर्ष के अंतिम दिन व नए वर्ष के प्रथम दिन पर्यटकों की अपार भीड़ होती है। नए वर्ष के पहली जनवरी को लाखों लोग पिकनिक के लिए इस स्थान को नियुक्त कर मीठे भोजन बनाकर नए साल का आनंद प्राप्त करते हैं।
यह सुनहरा स्थल पर्यटकों को खूब लुभाता है।सतबहिनी सातों देवियों के साथ कई सुंदर मूर्तियों व मंदिरों के लिए विख्यात है। सालों भर झर झर झरते मनोरम झरना के कारण अति प्रसिद्ध स्थल है।आसपास रोपे गए पेड़ पौधे अत्यधिक आकर्षित करते हैं।
Leave a Reply