नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और प्रताड़ित का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। अब लगता है कि हसीन जहां मोहम्मद शमी का करियर पूरी तरह से तबाह करना चाहती है।
जानकारी के मुताबिक हसीन जहां ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सीईओ हेमंत दुआ से मुलाकात करते हुए शमी को टीम में न खिलाने की बात की है। गौर हो कि आईपीएल ऑक्शन के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने शमी को चुना था
रिपोर्ट्स के मुताबिक हसीन जहां ने हेमंत दुआ से बात करते हुए कहा है कि शमी को आईपीएल में वे खेलने से रोकें। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां ने कहा कि हेमंत के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि परिवारिक विवाद सुलझने तक शमी को खेलने नहीं दिया जाए।
उल्लेखनयी है कि जिस हसीन जहां द्वारा मोहम्मद शमी पर लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों पर बीसीसीआई ने फैसला सुनाते हुए शमी को क्लीन चिट दे दी थी।
Leave a Reply