कुशीनगर में पडरौना के सिधुवा-हिरनआ छठ घाट पर जागरण प्रोग्राम में गायक कलाकारों के भजन व झांकी प्रस्तुति पर झूमते रहे श्रद्धालु

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना शहर से सटे सिधुवा हिरनआ में छठ पूजा पूजा के अवसर पर शुक्रवार की रात आयोजित भक्तिमय जागरण में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए देवी गीतों व भक्ति गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमें। गीतों के बीच झांकी कलाकारो द्वारा प्रस्तुत की गई,जो श्रद्धालुओं जो आकर्षण का केंद्र रही। भगवती जागरण प्रोग्राम को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिधुआ आलोक शुक्ला,अमित यादव,गुड्डू यादव द्वारा जागरण मंच पर बधे फीता को काटकर व कालाकारों में महिला भजन गायिका मीनू दुबे को बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सिधुआ मिश्रौली नितिका शुक्ला द्वारा चुन्दरी ओढाकर कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना तथा देवी पूजन व अर्चन से हुई। इस दौरान गोरखपुर से चलकर आए भजन गायक गोलू दबंग द्वारा देवी गीतों के साथ जागरण शुरू हुआ।

गायक गोलु दबंग द्वारा … छठ माई के घटवा पर आजन बाजन बाजा बाजवाइब हो,भजन को सुन कर श्रद्धालु झूमने लगे.जबकि भजन गायक बिजय दास अनमोल की प्रस्तुत देवी गीत ….बहंगी लचकत जाए…..को सुन कर भक्तगणों ने भक्तिरस में खूब गोता लगाया। साथ ही जागरण के बीच बीच में दिखाए गए झांकी में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति भी की गयी जिसे देख कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। जागरण कलाकारों में महिला भजन गायिका में मीनू दुबे श्वेता विश्वकर्मा के आलावा भजन गायकों अरुण बिहारी,विष्णु शर्मा समेत व्यास हरिनंदन कुशवाहा ने एक से बढ़कर एक मनोहरी भजन सुनाकर अपना लोहा मनवाया.उधर जागरण प्रोग्राम के बीच प्रस्तुत किए गए झांकी कलाकारों के साथ दर्शकों द्वारा सेल्फी लेने की होड़ लगी रही ।

इस अवसर पर सिधुआं मिश्रौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला,रामबालक दास त्यागी,अमित यादव,अनील यादव,अशोक उर्फ गुड्डू यादव,रमेश गुप्ता,बब्लु दुबे,पप्पु दुबे,राजन दुबे,राजेश यादव, प्रदीप यादव,प्रमोद यादव, संजय कुशवाहा,सोभी लाल यादव, दीनानाथ,राम प्रसाद,शंभू,विनोद,सतीश दुबे,डब्लू खान,सन्तोष आदि शामिल रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *