रूसी सैनिकों की वापसी के बाद लाशों से पटा मिली कीव

युक्रेन रूस युद्ध| आज रूस युक्रेन युद्ध को 52 दिन हो गए हैं। इस युद्ध मे रूस ने युक्रेन को तबाह कर दिया है और युक्रेन के कई बड़े शहरों में तबाही मचाई है। वही युक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सैनिकों में सबसे ज्यादा घातक आक्रमण किया। गोलीबारी की ओर मिशाइल छोड़ी। वही अब जब कीव से रूसी सैनिकों की वापसी के बाद कीव में 900 नागरिकों के शव बरामद हुए हैं। 

कीव के क्षेत्रीय पुलिस बल एंड्रीय नेबीतोब ने कहा यह शव सड़को पर खुले छोड़ दिये गए। या उन्हें दफनाया गया। वही यदि हम इन सबकी मौत के कारण की ओर गौर करे तो 95 फीसदी लोगो की मौत गोली लगने के कारण हुई है। उन्होंने आगे कहा, रूसी सैनिकों के हमले से इन लोगो की मौत हुई है मौत का कारण स्पष्ट है वही यदि हम मरने वाले लोगो के आंकड़े की बात करें तो यह आंकड़ा 900 के पार है। 
जैसे जैसे मालवा हटाया जा रहा है शवो के ढेर सामने आ रहे हैं। वही यदि हम सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके की बात करें तो वह बूचा का इलाका है यहां से 300 के ऊपर शव बरामद हुए हैं। बताते चले युक्रेन के खारकीव में 24 बच्चो समेत 500 से अधिक लोग रूसी सैनिकों की ओर से किए हमले में मारे गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *