[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। प्रदेश सरकार द्वारा चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्तीं प्रक्रिया में की जा रही देरी से खफा पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह की अगुवायी में डीएम कार्यालय पहुंचे पीपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा कि योगी सरकार जानकर चार हजार उर्दू शिक्षकों के भर्ती प्रक्रिया में विलंब कर रही है। क्योंकि प्रदेश सरकार पूरी तरह से इसे निरस्त करने का मन बना चुकी है, लेकिन हाईकोर्ट के 25 मार्च के आदेशानुसार सरकार को हरहाल में भर्ती प्रक्रिया को पूरा करना है। लेकिन सरकार की मंशा है कि इस पूरे मामले को सर्वोच्च न्यायालय में ले जाकर लंबित किया जाए। हालांकि उर्दू शिक्षक टीईटी आदि अर्हताओं को पूरी तरह से पूरा कर रहे है, परंतु सरकार की मंशा ठीक नही है। प्रदेश सरकार अविलंब भर्ती प्रक्रिया को शुरू नही करती है तो पीस पार्टी सड़क पर उतर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर डा. इस्लाम, नासिर हुसैन, डा. तैयब अली,जेपी कुशवाहा, अमिरूल्लाह अंसारी, मोमिन अंसारी, क्यामुद्दीन,शोहेब,असलम आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply