सुष्मिता सेन में भाई तोड़े सभी रिश्ते, इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर इस सख्स को किया फॉलो

मनोरंजन:- एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इस समय ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में है। ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सुष्मिता सेन से अपने रिश्ते को लेकर ऐलान किया था। सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर ने सोशल मीडिया पर।आग लगा दी। यूजर्स सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बाते करने लगे। कोई इसे उनका पर्सनल मैटर बताकर इसमे इंटरफेयर न करने की हिदायत देता दिखा तो कोई इसे बड़ी ओछी नजर से देख रहा था।

वही अब बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि सुष्मिता सेन ने अपने भाई राजीव सेन को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना बंद कर दिया है। इस समय सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अपनी पत्नी चारु आसोपा से तलाक को लेकर सुर्खियों में है। अब सुष्मिता का यू राजीव को अनफॉलो करना यह साफ तौर पर बता रहा है कि वह उनके इस फैसले से खुश नहीं है और उन्होंने उनके साथ अपने सभी संबंधों को तोड़ लिया है। जानकारी के लिए बता दें सुष्मिता सेन अपनी भाभी चारु आसोपा को फ़ॉलो करती है वही राजीव सेन ललित मोदी को फॉलो करते हैं।
ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए सुष्मिता सेन ने कहा, मैं खुश हूं कि उन्होंने यह साफ कर दिया है कि न हमारी शादी हुई है और न हमारी सगाई हुई है। वह स्वतंत्र रूप से प्यार में घिरी हुई है। वह स्पस्टीकरण नहीं देना चाहती। बता दें सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप के बारे में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन को कुछ भी नही पता था वह इन सबसे बिल्कुल अंजान थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *