अभी-अभीः आया एक्जिट पोल, ‘झाड़ू’ की सफाई से ‘कमल’ और ‘पंजा’ बेहाल !

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान संपन्न हो गया है। 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए लोगों कतार में लगकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम 6 बजे वोटिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल्स के रुझान आने शुरू हो गए।एग्जिट पोल की मानें तो दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।

मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है. ‘न्यूज एक्स’ की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 50 से 56 सीटें और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं । इसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है।

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 44 सीटें जबकि बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 44 सीटें जबकि बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दल को 36 सीटें जीतनी होंगी। चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक, शाम 6 बजे तक दिल्ली में तकरीबन 55 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि अभी फाइनल आंकड़े नहीं आए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *