कांग्रेस की बनेगी सरकार, हरियाणा के चुनाव नतीजे पर बोलीं शैलजा

[object Promise]

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने गुरुवार को कहा कि राज्य में अगली सरकार उनकी पार्टी बनाएगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती चरणों में कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। शैलजा ने एक ट्वीट किया, “हरियाणा ने जनादेश दे दिया है। वह भाजपा के कुशासन को और नहीं झेलेगा।”

उन्होंने कहा, “राज्य अपनी जनता को पिछले पांच साल हुए नुकसान को पीछे छोड़ कांग्रेस के नेतृत्व में न्याय और समानता की नई सुबह को गले लगाने के लिए तैयार है।”

चुनाव आयोग के अनुसार, हरियाणा की 90 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 38 सीटों पर आगे चल रही है जो बहुमत से आठ सीट कम है, वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर आगे है। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (जजपा) 11 सीटों पर और निर्दलीय उम्मीदवार छह सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *