लालगंज चौराहे पर पानी की निकासी के लिए नालिया न होने से सड़क पर भरा पानी

[object Promise]
रिपोर्ट सैय्यद मकसुदुल हसन

मुसाफिरखाना। मुसाफिरखाना से पारा की तरफ जाने वाली सड़क का कुछ दिनो पहले चौड़ीकरण किया गया था। इस चौड़ीकरण के दौरान सड़क के… लालगंज चौराहे पर पानी की निकासी के लिए नालियां न होने से भरा पानी शहर के मुख्य चौराहा से महलों की तरफ जाने वाली सड़क का कुछ दिनो पहले चौड़ीकरण किया गया था। इस चौड़ीकरण के दौरान सड़क के दोनों ओर बनी नालियां बिल्कुल गायब हो गई। चौराहे से लेकर मस्जिद तक नाली न होने के कारण दुकानदारों के द्वारा फेंका गया गंदा पानी यहां दादरा मोड़ पर दुकानों के सामने भरता है।

[object Promise]

मोड़ पर हर रोज गंदा पानी भरा रहने से दुकानदारों व ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंदे पानी से हर रोज स्कूली बच्चों को भी गुजरना पड़ रहा है। बारिश होते ही दुकानदारों को रात के समय में भी दुकानों पर रहना पड़ रहा है, ताकि दुकानों में पानी न घुस जाए। अब स्थिति यह है कि गांव में तालाब एक मात्र टापू बनकर रह गया है। यही वजह है कि जब भी बारिश आती है तो गांव की निकासी का पानी चौराहे पर एकत्र हो जाता है। इससे मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो महीने से यहां पर यह गंदा पानी भर रहा है। इससे चौराहे से गुजरने वाले लोग और यहां से निकलने वाले राहगीर परेशान होते हैं। गंदा पानी जमा होने से कई बीमारियां फैलने का खतरा है। इस संबंध में दुकानदारों ने सीएम हेल्पलाइन, कलेक्टर और एसडीएम के यहां आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस पर काेई कार्रवाई नहीं की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *