ब्रिटेन:- ब्रिटेन में सत्ता का संग्राम जारी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना पद त्याग दिया है वही अब तक ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने की खबर सुर्खियों में थी। कि अब खबर है कि सुनक के लिए प्रधानमंत्री पद तक पहुंचना इतना आसान साबित नहीं होगा। क्योंकि ऋषि सुनक को टक्कर देने के लिए मैदान में व्यापार मंत्री पेनी मोर्डेंट ( Penny Mordaunt) उतर चुकी है। इनसे सुनक की कांटे की टक्कर दिख रही है ओर यह एक महिला है तो इन्हें महिलाओं का काफी समर्थन भी प्राप्त हो रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में 5 सितंबर को कंजर्वेटिव पार्टी के नए नेता और प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा. कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व के लिए होने वाले चुनाव के लिए टेबल तैयार कर दिया गया है। सुनक के बाद पेनी मोर्डेंट ( Penny Mordaunt) एक ऐसी महिला मंत्री है जिनके समर्थन में 20 से अधिक सांसद हैं। हालाकि सुनक के समर्थन मे 40 सांसद हैं ओर वह अभी इस रेस में आगे चल रहे हैं। लेकिन पेनी मोर्डेंट ( Penny Mordaunt) अच्छा प्रदर्शन कर रही है अगर लोग इसी तरह इनसे प्रभावित होते रहे तो सुनक की कोशिश पर पानी फिरते देर नहीं लगेगी।
जानकारो का कहना है कि कई वोट ऐसे हैं जो अपना पाला बदलने का इरादा कर चुके हैं। वही उम्मीदवार लगातार इस कोशिश में लगे हुए हैं कि वह कौन सा दाव चले की बोटर उनके पक्ष में आ जाए। आज ब्रिटेन में सांसदों के समर्थन से भले ही सुनक आगे पहुंच गए हो लेकिन पेनी मोर्डेंट ( Penny Mordaunt) को सट्टेबाजों का पूरा समर्थन है ओर वह उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।
जानकारी के लिए बता दें पेनी मोर्डेंट ( Penny Mordaunt) अपने गृह क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने सबसे पहले 2005 में चुनाव लड़ा था. लेकिन लेबर पार्टी के सामने हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद वे 2010 में दोबारा चुनाव मैदान में उतरीं और जीत हासिल की थी।
Leave a Reply