रायबरेली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अब किसानों की समस्याओं को हथियार बनाने जा रही है। इसके लिए वह प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी। ब्लाक स्तर से लेकर राजधानी तक आंदोलन चलाए जाने की योजना है। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अब किसानों के मुद्दे को लेकर ‘किसान जन जागरण अभियान’ चलाने जा रही है।
इसके तहत किसानों से किसान मांग पत्र भरवा कर उनकी मांग के आधार पर ब्लॉक, तहसील और जिलास्तर के अधिकारियों का भी घेराव करने का निर्देश हुआ है। इसके अलावा किसान आंदोलन के अंतिम चरण में राजधानी लखनऊ में विशाल किसान आक्रोश मार्च के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को भी घेरने की योजना बनाई गई है।
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिला इकाई और अनुशांगिक संगठनों से मिलकर उनके हालात के बारे में जानेंगी और इसी आधार पर आगे की दशा-दिशा भी तय की जाएगी।
Leave a Reply