अमेठी जिले के भेटुआ ब्लाक अंतर्गत भीमी गांव के रहने वाले जो लंबे अरसे से सुधा सिंह फाउंडेशन के बैनर तले अमेठी के युवाओं को खेल के प्रति जागरूकता और समय-समय पर अन्य खेलों के माध्यम से समाज में अपनी सक्रियता बनाए रखने वाले प्रवेश नारायण सिंह को अमेठी संसदीय क्षेत्र का कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रभारी मनोनीत किया गया.
इनके वृहद रूप से खेल के प्रति लगाव से प्रभावित होकर अमेठी सांसद माननीय राहुल गांधी जी के प्रतिनिधि श्री चंद्र कांत दुबे व कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने मनोनयन कराया इनके मनोनयन पर अमेठी विधानसभा प्रभारी नरसिंह बहादुर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि प्रवेश नारायण सिंह के बनाए जाने पर जहां में क्षेत्र में खेल को बढ़ावा मिलेगा वहीं अमेठी क्षेत्र में काग्रेस को मजबूती मिलेगी इनके मनोनयन पर नदीम अशरफ जायसी,प्रेम नरायन तिवारी,अनिल शुक्ला, गप्पू सिंह, डॉनरेंद्र मिश्र,शेषनाथ सिंह चुन्नू ,संजय गुप्ता,धर्मेंद्र शुक्ला,कृपा शंकर यादव, शकील इदरीसी,पंकज सिंह, सर्वेश सिंह ने खुशी व्यक्त की है ।यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता अनिल सिंह ने दी।
Leave a Reply