रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।, जिलाधिकारी सी0 इन्दूमती ने बुद्धवार को प्रातः 09 बजे कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन की तरह जनता दर्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत जन सुनवाई शुरू किया। जन सुनवाई के दौरान डीएम के समक्ष 86 व्यक्तियों ने अपनी-अपनी समस्याओं के निदान हेतु रूबरू होकर प्रार्थना पत्र के साथ अवगत करायी, सम्बन्धित फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश अंकित कर रजिस्टर में पंजीकरण करके भिजवाया।

जिलाधिकारी ने अपने जनता दर्शन के दौरान एक-एक फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए उनकों आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निदान अवश्य कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व व पुलिस तथा विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शासन के मंशानुरूप जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए सम्बन्धित को पूर्ण रूप से संतुष्ट किये जायें और उनकी रिर्पोट उन्हें प्रस्तुत की जाये। जनता दर्शन के दौरान आज जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाइन 58 तथा ऑफलाइन 28 प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों के पास त्वरित निस्तारण हेतु भेजे गये। जनता दर्शन के अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी व अपर उप जिलाधिकारी सदर, विधेश तथा भारी संख्या में फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply