सीतामढ़ी से सामने आई उदयपुर जैसी वारदात, नुपुर का वीडियो देख रहे युवक पर मोहम्मद बिलाल ने किया हमला, हालत नाजुक

विवाद: भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद उठा बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बाद अब सीतामढ़ी में एक व्यक्ति पर सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया गया क्योंकि वह नुपुर शर्मा का वीडीयो देख रहा था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक इस हमले में गम्भीर रूप से घायल हुआ है पीड़ित युवक का दरभंगा के डीएमसीएच में भर्ती है जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को हिरासत में लिया है ओर हमले का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों का कहना है कि यह घटना पुलिस की वजह से हुई है क्योंकि पुलिस ने एफआईआर से नुपुर शर्मा का नाम हटा दिया है। बता दें जिस युवक पर हमला हुआ है उसकी पहचान नानपुर के बहेरा गांव के मनोज झा के पुत्र अंकित झा के रूप में हुई है।
युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवक खुन से सना हुआ सड़क पर पड़ा है। बताया जा रहा है युवक नुपुर शर्मा का वीडीयो देख रहा था तभी उसपर चाकू से वार किया गया। वही पीड़ित के परिवार को लगातार धमकियां मिल रही है परिवार डरा हुआ है। बताया जा रहा है कि पीड़ित अंकित पान की दुकान पर पान खाने आया था। वही वह अपने मोबाइल में नुपुर शर्मा का वीडीयो देंखने लगा। तभी मोहम्मद बिलाल सहित तीन अन्य युवक पान की दुकान पर आए। वह अंकित के वीडीयो देंखने पर गुस्साने लगे उन्होंने उसके चेहरे पर पहले सिगरेट का धुंआ उड़ाया बाद में गली गलौज की। वही जब अंकित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया।
हमला करने के बाद आरोपी घटना स्थल से फुर्र हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को हिरासत में लिया है वही घटना के मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पीड़ित युवक की हालत नाजुक है। वह आइसीयू में भर्ती है। बता दें जख्मी के पिता ने नानपुर गांव के गौरा निवासी मोहम्मद निहाल, मोहम्मद बिलाल सहित पांच अन्य अज्ञात को आरोपित किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *