एक व्यक्ति की दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

[object Promise]

नई दिल्ली। देश की राजधानी के पटपड़गंज इलाके में गुरुवार तड़के एक पेपर प्रिटिंग प्रेस में आग लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई। औद्योगिक क्षेत्र पटपड़गंज में लगी आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर 35 दमकलकर्मी मौजूद हैं। एक माह से दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पटपड़गंज में लगी आग में अभी भी कई लोगों के फंसे होना बताया गया है। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

दिसंबर महीने में दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में आग लगने से 45 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद आग की कई घटनाएं सामने आईं। कुछ दिन पहले किराड़ी इलाके में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *