पटना। राजधानी में ‘साहेब’ के घर पर लड़कियों को सप्लाई किया जा रहा है। अपहरण कर लाई गई लड़कियों को ‘साहेब’ के बंगले पर भेजकर सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है।
अब इस पूरे मामले में एक विधायक का नाम जुड़ गया है। विधायक आरजेडी के हैं। हालांकि, विधायक ने आरोपों को निराधार करार दिया है।
बताया जा रहा है कि आरा की एक लड़की ने सेक्स रैकेट के जाल से निकलने के बाद कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इस खुलासे से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग लड़की को राजद के एक विधायक के आवास पर भेजा गया था। जहां 6000 रूपये में उसकी अस्मत का सौदा किया गया था।
लड़की के साथ साथ उससे देह व्यापार कराने वाली सरगना के बयान से ये सनसनीखेज राज खुला है।
अनिता देवी नामक कॉल गर्ल सप्लायर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और पूछताछ में बताया है कि उसने आरा की 12 साल की एक नाबालिग को किडनैप कर पटना में रखा था और बीते एक महीने में उसने पटना के कई हाई प्रोफाइल लोगों के पास उसे भेजा।
यहां बताना जरूरी है कि देह व्यापार के धंधे में महज 12 साल की नाबालिग को जबरदस्ती धकेला गया था और पटना के कई ठिकानों पर भेजा गया था।
हालांकि एक दिन नाबालिग अनिता देवी के चंगुल से भाग गई और उसने पुलिस को जाकर आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई में पटना में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ।
Leave a Reply