प्रियंका गांधी ने मां के राजनीति से रिटायरमेंट की अटकलों को किया खारिज, रिटायर नहीं हो रहीं सोनिया, प्रियंका गांधी ने कहा- रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी मां
नई दिल्ली । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी साल 2019 में अपनी परंपरागत सीट रायबरेली से ही चुनाव लड़ेंगी। सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी ने अपनी मां के राजनीति से रिटायरमेंट की अटकलों को खारिज किया है। प्रियंका ने कहा कि 2019 में रायबरेली से उनकी मां चुनाव लड़ने जा रहीं हैं।
दरअसल, ऐसी खबरें आई थीं कि सोनिया गांधी राहुल को कांग्रेस की कमान सौंपने के बाद राजनीति से संन्यास लेंगी। साथ ही ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि राहुल का साथ देेने के लिए उनकी बहन प्रियंका राजनीति में कदम रखेंगी और वो अपनी मां की सीट रायबरेली से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी के दौरान पार्टी दफ्तर में हुए एक कार्यक्रम के बाद प्रियंका ने कहा ‘मेरे पास साल 2019 में चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। मेरी मां ही रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।’ प्रियंका ने अपनी मां को बहादुर बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के 19 साल के कार्यकाल के दौरान कई कठिनाईयों का सामना किया।
Read More : India’s Most Wanted फेम सुहैब इलियासी पत्नी अंजू की मौत के मामले में दोषी करार, 20 दिसंबर को सजा!
Read More : जनिये सनी लियोन के क्रार्यक्रम से क्यों डरी सरकार, लगाया बैन
गौरतलब है कि शुक्रवार को सोनिया गांधी ने कहा था कि वो अब रिटायर हो रही हैं उनके इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे थे उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का मन बना लिया है। हालांकि, पार्टी ने इन कयासों को खारिज करते हुए कहा था कि वो सिर्फ अध्यक्ष पद से रिटायर हो रही हैं, राजनीति से नहीं।
Leave a Reply