[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : युवा कांग्रेस कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद जहीरूद्दीन ने कहा आंकड़ों के अनुसार 6 सितंबर वाले सप्ताह में भारत की शहरी बेरोजगारी दर 8.32 फ़ीसदी के स्तर पर चली गई.सेंटर फॉर इंडियन इकोनामी के आंकड़ों के मुताबिक लाक डाउन लगने के एक महीने के बाद करीब 12 करोड़ असंगठित क्षेत्र के लोग अपने काम से हाथ गवां चुके है.वहीं संगठित वेतन पाने वाले 1.9 करोड़ लोग लॉक डाऊन मे अपनी नौकरी खोई है.जबकि यह सिर्फ बिना तैयारी के लाख डाउन करने का परिणाम है.अगर नोटबंदी और जीएसटी का दुष्प्रभाव जोड़ दिया जाए तो आकड़ा बहुत लंबा होगा।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जहीरूद्दीन गुरुवार को पडरौना नगर के रामकोला रोड नौका टोला चुन्नी चौराहे पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में चाय का स्टाल लगाकर राहगीरों को पिलाने के साथ संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष मोहम्मद जहीरूद्दीन ने आगे कहा कि आजादी के बाद पिछले 46 सालों में बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.और यह संभव हुआ हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में इसिलिए मोदी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इस दौरान 17 सितंबर को बेरोजगार दिवस के आयोजन में चाय का स्टाल लगाने वालों में प्रदेश सचिव उपेंद्र प्रताप सिंह,जिला महासचिव आर्यन बाबू,विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव,विधानसभा कोऑर्डिनेटर इरशाद अंसारी,चंदन कुमार टुन्नू राय,आदि लोगों ने चाय पिलाकर लोगों को बेरोजगार दिवस के बारे में बताया। जबकि चाय स्टॉल पर व्यापारियों में होसिला नंद उपाध्याय ने स्टॉल पर पहुंचकर बेरोजगारों की बोहनी कराकर अपना समर्थन दिया वहीं अन्य लोगों मे विपिन तिवारी मनोज बाजार , निजामुद्दीन,मुन्ना खान, अजीत चौधरी,विवेक सिंह आदि लोगों ने पहुंचकर इस चाय स्टाल और बेरोजगारी दिवस को अपना समर्थन दिया।
Leave a Reply