क्या भगवा हिन्दू और हरा मुसलमान हैं

देश- शाहरुख खान की फ़िल्म पठान बीते कई दिनों से आलोचनाओं से घिरी हुई है। जगह जगह इस फ़िल्म को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। 
लोग फ़िल्म के अभिनेताओं को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं अब इस बीच फ़िल्म को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दु्ल्ला ने एक बयान दिया है जो सुर्खियों में बना हुआ है।
उन्होंने पूंछा क्या इसका मतलब यह है कि भगवा हिंदुओ का है और हरा मुसलमान का। यह है क्या कि गाय हिंदुओ की है और बैल मुसलमान का। उनके इस बयान से भागना समर्थक आग बबूला हो गए हैं। 
बता दें पठान फ़िल्म के बेशर्म रंग गाने पर सबसे पहले आपत्ति बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने जताई थी। उन्होंने कहा था यह गंदी मानसिकता को दर्शाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *