सनी लियोन बनी तीन बच्चों की मां, राखी बोली- मैंने तो चूहा भी नहीं पैदा किया

[object Promise]

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन अब तीन बच्चों की मां बन चुकी हैं। सनी को ट्रोल करने में ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी पीछे नहीं रहीं। राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उन्होंने पहले तो सनी को तीन बच्चों की मां बनने के लिए बधाई दी और उसके बाद कई सवाल भी पूछ डाले हैं। राखी ने पूछा, ‘सनी तुम प्रेग्नेंट कब हुई और बच्चे कब पैदा हुए।’

राखी सावंत ने कहा, ‘हाय सनी लियोन, मैं बहुत खुश हूं कि तुमने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, तुम्हे बार-बार शुभकामनाएं। यार मुझे पता ही नहीं चला तुम प्रेग्नेंट कब हुई और बच्चे कब पैदा कर लिए?

बहुत गुपचुप तरीके से चुपचाप कर लिया तुमने यह सब… एक तरफ लैला मैं लैला गाना भी कर लिया और दूसरी तरफ बच्चे भी पैदा कर लिए। अच्छा तो जब एल ए गई थी तब बच्चे पैदा हुए क्या? अच्छा सुनों बच्चों की खूब अच्छी तरह परवरिश करना, अच्छे स्कूल-कॉलेज में पढ़ाना-लिखाना, जैसे फर्राटेदार अंग्रेजी तुम बोलती हो वैसी ही अंग्रेजी बच्चों को सिखाना, ऐसे ही तुम बच्चों पर बच्चे पैदा करती जाओ… वैसे इन बच्चों को तुमने भारत में पैदा किया है या विदेश में? कुछ पता नहीं… वैसे कोई बात नहीं बढिया कर रही हो कीप रॉकिंग।’

राखी ने एक दूसरा वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘अब तो तुम्हारे पास तीन बच्चे हो गए… तुमने शादी भी कर ली और अब बच्चे भी। यार मैंने तो अब तक एक चूहा भी नहीं पैदा किया, किसी को पकड़ना पड़ेगा अब मुझे, हां अब तो मुझे भी कुछ न कुछ तो पैदा करना ही पड़ेगा।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *