राष्ट्रहित : हठ छोड़ें किसान, कानून रद करने की मांग अनुचित : स्वामी प्रज्ञानंद

[object Promise]

प्रयागराज, सनातन धर्म में अन्न को ‘ब्रह्म’ का स्वरूप माना गया है। किसान अन्न रूपी ब्रह्म की उत्पत्ति करता है। वो खुद भूखा रहकर देश के लोगों का पेट भरता है। ऐसे अन्नदाता का सड़क पर बैठना राष्ट्रहित नहीं है। मेरा किसानों से आग्रह है कि वो केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून को रद कराने का हठ छोड़कर उसकी खामियों को दूर कराएं। कानून रद करने की मांग अनुचित है। यह कहना है श्री निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद गिरि का। प्रयागराज भ्रमण पर आए स्वामी प्रज्ञानंद ने कहा कि सरकार कोई भी कानून राष्ट्र व समाज के हर वर्ग के लोगों का हित ध्यान में रखकर बनाती है। यह भी सत्य है कि कानून में कुछ खामियां भी होती हैं। खामियों को सुधारा जाना चाहिए, कृषि कानून में सुधार करने के लिए सरकार तैयार है।

[object Promise]
किसान राष्ट्र का अस्तित्व हैं उनकी मांग का समर्थन भी करते हैं। लेकिन कानून रद कराने की मांग को जायज नहीं मानते। सरकार किसानों की चिंता दूर करने के लिए कानून में संशोधन कर रही है।

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर बनना राष्ट्र की उपलब्धि

माघ मेला के लिए सीएम के प्रयास की सराहना की

कहा कि प्रयागराज में लग रहे माघ मेला के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास की सराहना की। कहा कि इसी तर्ज पर हरिद्वार कुंभ पूरी भव्यता से होना चाहिए। इस दौरान स्वामी रामानंद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *