CM योगी पर प्रियंका ने बोला हमला, पूछा-कब होगा उन्नाव मामले में SC के निर्देश पर अमल

[object Promise]

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव कांड को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्नाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 45 दिन में ट्रायल पूरा किया जाए, जबकि 80 दिन बीत चुके हैं और अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ है।

प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट किया, उन्नाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 45 दिन में ट्रायल पूरा किया जाए। 80 दिन बीत चुके हैं। अभी तक ट्रायल पूरा नहीं हुआ। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में यूपी (उत्तर प्रदेश) सबसे ऊपर है।

अपराधियों के खिलाफ मामले ही नहीं दर्ज होते और अगर मामला रसूख वाले भाजपा विधायक का है तो पहले एफआईआर में देरी होती है, फिर गिरफ्तारी में और अब ट्रायल लटका पड़ा है।

प्रियंका गांधी ने इससे पहले मैनपुरी के नवोदय विद्यालय में एक छात्रा की मौत को लेकर भी सरकार पर हमला बोला था और कार्रवाई के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। पत्र पढऩे के बाद योगी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मैनपुरी के डीएम व एसपी को हटा दिया था।

गौरतलब है कि उन्नाव रेप केस पीडि़ता ने वर्ष 2017 में भाजपा के तत्कालीन विधायक कुलदीप सेंगर पर उसके साथ बलात्कार करने और उसके बाद सेंगर के साथियों द्वारा गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया था। वारदात के समय पीडि़ता नाबालिग थी। इसके बाद काफी हंगामे के बाद ही केस दर्ज किया गया था और फिर पीडि़ता 28 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुए सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई थी। इसी हादसे में उसकी मौसी और चाची की मौत हो गई थी, जबकि वकील घायल हो गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *