रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास की गई कथाकथित जातिगत टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। क्योंकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार ने बताया कि सोरेन द्वारा 19 दिसंबर को दर्ज शिकायत के आधार पर उप-संभागीय पुलिस अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने मामले में प्रारंभिक जांच करके मिहिजाम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसपी ने बताया कि सोरेन ने दुमका थाने में दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उन पर जामताड़ा में एक चुनावी सभा में उनकी जाति पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया गया था।
सोरेन ने बताया कि उनके शब्दों से मेरी भावनाएं और सम्मान आहत हुआ। क्या आदिवासी परिवार में जन्म लेना अपराध है?’
आपको बताते जाए कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है। राज्य की 81 सीटों में भाजपा को केवल 25 सीट ही मिल पाई। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महगठबंधन को 47 सीटों पर विजय मिली है।
जमशेदपुर से स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव हार गए हैं। दास को उन्हीं के मंत्री सरयू राय ने मात दी है, जो जमशेदपुर पश्चिम से टिकट नहीं मिलने पर उनके खिलाफ निर्दलीय मैदान में आ गए थे।
Leave a Reply