New World Found In China: आज हम तकनीकी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ गए हैं। विज्ञान के माध्यम से हम धरातल से लेकर अंतरिक्ष तक के अनजाने रहस्यों का पर्दे खोल रहे हैं। वैज्ञानिक आय दिन अपने प्रयासों से ऐसे सफल परीक्षण कर रहे हैं जिनकी कल्पना हमने कभी सपने में नही की थी। आज विज्ञान इतना आगे बढ़ गया है कि वह अंतरिक्ष से लेकर धरती के हर रहस्य को उजागर करने में जुटा है। वही अब चीन ने एक ऐसी रहस्यमयी जगह की खोज की है जो इंसानों की सोच से बिल्कुल परे थी।
चीन ने दावा किया है यह एक दूसरी दुनिया है इस जगह पर सूर्य की रोशनी तक नही पहुंच पाती है लेकिन अभी हाल ही में इस जगह पर एक इंसान ने अपने कदम रखे। कहा जा रहा है यह जगह देंखने में बेहद खूबसूरत है। चीन ने बताया वास्तव में यह एक गड्ढे नुमा संरचना है। चीन के लोगो का कहना है कि इस गड्ढे का कोई अंत नही है यह अंनत तक जाता है चीन के लोग इस गड्ढे को ‘शेनयिंग तिआंकेंग’ कहते हैं। लेकिन अब इस गड्ढे के कई रहस्यों से पर्दा हट गया है।
इस गड्ढे के परिपेक्ष्य में जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें दावा किया गया है कि 630 फीट के इस विशाल गड्ढे की चौड़ाई 490 फीट है। इस गड्ढे के अंदर जाने के तीन मार्ग है। गड्ढे के अंदर 130 फीट ऊंचे पेड़ हैं जो अंदर जाने वाले रास्ते की तरफ झुके हुए हैं. यही कारण है कि इसके अंदर सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती. लेकिन अंदर से ये काफ़ी खूबसूरत नज़र आती है। चीन ने अबतक ऐसे 30 गढ्ढे खोजे है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नही हो पाई है कि इन गड्डो का निर्माण किस प्रकार हुआ है।
Leave a Reply