एटीएम में नकदी की तंगी, क्या जमाख़ोरी से हुआ है कैश संकट?

[object Promise]
देश के विभिन्न इलाकों में नकदी की तंगी और एटीएम में नकदी उपलब्ध नहीं होने की खबरों के बीच देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक का कहना है कि पिछले 24 घंटों में उसकी एटीएम मशीनों में नकदी की स्थिति सुधरी है।
इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक , केनरा बैंक और एक्सिस बैंक ने भी दावा किया है कि उनकी एटीएम मशीनों में नकदी की कमी कुछ ही इलाकों तक सीमित है। चुनावी राज्य कर्नाटक समेत उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में अचानक बढ़ी नकदी की मांग से वहां कई एटीएम मशीनों और बैंक शाखाओं में नकदी की कमी बनी हुई है।
[object Promise]
no cash inatm
आरबीआई का आश्वासन, कोई तंगी नहीं
हालांकि, सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक ने आश्वासन दिया है कि देश में नकदी की कोई तंगी नहीं है। स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक ( मुख्य परिचालन अधिकारी ) नीरज व्यास ने एक बयान में कहा , ‘स्टेट बैंक की एटीएम मशीनों में पिछले 24 घंटों में नकदी की स्थिति बेहतर हुई है। नकदी उपलब्धता को बेहतर बनाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
जल्द होगी सामान्य स्थिति
कुल मिलाकर नकदी की कमी की समस्या जल्द से जल्द संभावित समय के भीतर सामान्य स्थिति में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और एटीएम मशीनों में नकदी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहा है।
[object Promise]
cash atm
बैंक के पास पर्याप्त नकदी
बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा कि बैंक के एटीएम में नकदी की स्थिति सामान्य तौर पर 92% रहती है जो कल घटकर 85% रह गई थी लेकिन बुधवार को इसमें सुधार हुआ है। इस संबंध में एक्सिस बैंक से सवाल किए जाने पर उसने कहा कि उसके पास पर्याप्त नकदी है और वह ऐसे किसी संकट में नहीं घिरा है।
कुछ इलाकों के एटीएम में नकदी की कमी
इस संबंध में पंजाब नेशनल बैंक , बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में ही उनकी एटीएम मशीनों में नकदी की कमी की समस्या है और वह उससे निपटने के प्रयास कर रहे हैं।
200 रु. के नोट से हुई समस्या
एटीएम को 200 रुपए के नोट के अनुकूल बनाने में देरी देश के कुछ हिस्सों में नकदी संकट की एक वजह है। सूत्रों ने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा 200 रुपए का नोट पेश किए जाने के बाद एटीएम को इसके अनुकूल बनाने का फैसला किया गया। यह अभियान तुरंत शुरू हो गया लेकिन देश के कुछ हिस्सों में इसमें देरी हुई। रिजर्व बैंक ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में नकदी संकट की एक वजह एटीएम को तेजी से भरने में लॉजिस्टिक की समस्या है। साथ ही एटीएम को नए जारी नोट के अनुकूल बनाने का काम भी चल रहा है।
2000 रुपए के नोट की छपाई रुकी
इस बीच, पिछले कुछ दिन से 2,000 रुपये के नोट की छपाई भी रुकी हुई है। आर्थिक मामलों के सचिव एससी गर्ग ने कहा कि 2,000 के नोट की और आपूर्ति करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह पहले से ही अत्यधिक आपूर्ति की स्थिति में है।
एटीएम कैश संकट
  • देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक का स्थिति में सुधार का दावा
  • एसबीआई ने कहा, 24 घंटे में उसके एटीएम में नकदी की स्थिति सुधरी
  • पीएनबी, केनरा बैंक और एक्सिस बैंक ने भी स्थिति सुधार का दावा किया
  • बैंकों ने कहा, नकदी की कमी कुछ ही इलाकों तक सीमित
  • कुछ राज्यों में अचानक बढ़ी नकदी की मांग से एटीएम हुए खाली

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *