डेस्क। हनुमान चालीसा विवाद में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग वोट के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल करते हैं। हमें हिंदुत्व पर उनके सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है। उनका यह कहना था कि सारे देश में बेरोजगारी है। क्या हिंदू और क्या मुस्लिम सभी लोग काम की तलाश कर रहे हैं पर सरकार के पास उन्हें रोजगार देने के लिए उचित प्लान ही नहीं है।
इसके बाद प्रियंका ने राजनेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी को देखें या कही और भी ये लोग बस समाज में भेदभाव पैदा करते हैं।
उनका कहना था कि हमें उन लोगों से कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए जिनका एजेंडा लोगों के बीच वैमनस्य पैदा करना होता है।
उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि विपक्ष का चेहरा बेनकाब हो चुका है। हनुमान चालीसा पर उनका कहना था कि हर किसी को भगवान की आराधना का पूरा हक है। 2019 में जिन्हें राम के नाम तक से परेशानी थी वो आज अचानक कैसे हनुमान जी के भक्त बन गए।
प्रियंका का यह बयान एक समाचार टीवी चैनल में जारी बहस के बीच आया।
Leave a Reply