खरोगन : राम नवमी के दिन खरगोना में हुई हिंसा का मामला अभी तूल पकड़े हुए हैं। इस केस में रोज एक नया खुलासा होता है। वही अब इस केस में शोभा यात्रा के दौरान एसएसपी को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
डीआईजी तिलक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी पर गोली चलाने वाले आरोपी वसीम उर्फ मोहसीम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी इसे रिमांड पर नहीं भेजा गया है लेकिन पुलिस मामले की तह तक जाने और इससे पूंछताछ के लिए इसे रिमांड पर लेने की कोशिश में लगी हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वसीम कसवाद से भागने की फिराक में था लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया और इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस हिंसा में अब तक 159 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं जबकि 106 आरोपी फरार है। आरोपियों पर दस दस हजार का इनाम रखा गया है।
Leave a Reply