INDIA VS SOUTH AFRICA 3RD TEST DAY 2 : चौथा झटका टीम इंडिया को, 115 रन बनाकर हुए रहाणे आउट

[object Promise]

रांची। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रांची के झारखंड स्टेट्स क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी है। अजिंक्या रहाणे 115 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 300 के पार पहुंच चुका है। रोहित शर्मा 150 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 300 के पार पहुंच चुका है।

रहाणे का 11वां टेस्ट शतक…
टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया है। रहाणे के पास शतक बनाने का मौका था, जिसको उन्होंने भुना लिया। रहाणे ने 169 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से अपने करियर का 11वां शतक जड़ दिया। अजिंक्य रहाणे ने आखिरी बार अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा टेस्ट में शतक जड़ा था।

रोहित शर्मा का छठा टेस्ट शतक…
रोहित ने 130 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपने करियर की छठी सेंचुरी ठोकी। रोहित ने 45वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारकर शतक पूरा किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा का यह तीसरा शतक है। इसी के साथ ही हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा एक टेस्ट सीरीज में 3 या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए।

रोहित शर्मा से पहले सुनील गावस्कर 3 अलग-अलग सीरीज में 3 या उससे ज्यादा शतक ठोकने का कारनामा कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर में 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। इस सीरीज से पहले रोहित के नाम सिर्फ तीन शतक थे। लेकिन उनके नाम 30 टेस्ट मैचों में छह शतक हो गए हैं। भारतीय धरती पर रोहित के नाम टेस्ट मैचों में 6 शतक हो गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *