आरोपित जेठ ने थाने में किया सरेंडर, संपत्ति विवाद में मां-बेटी की घर में घुसकर हत्या

[object Promise]

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली में मां-बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। संपत्ति विवाद में घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद आरोपित जेठ ने उरला पुलिस के सामने अपने आप को सरेंडर कर दिया

उरला पुलिस थाना प्रभारी अमित तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार संपत्ति विवाद के चलते घर मे घुसकर हत्या की गई है। छोटे भाई की पत्नी और उसकी मां की फावड़े से मारकर हत्या की गई है। आरोपित जेठ उत्तम टंडन ने मौके पर पहुंची पुलिस के सामने सरेंडर किया है। फिलहाल उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। विवाद के कारणों के बारे में गांव वालों से पूछताछ की जा रही है।

आरोपित उत्तम उर्फ भगवान दास टंडन ने अपने छोटे भाई की पत्नी और मां की हत्या की है। यह वारदात शनिवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मरने वाले का नाम कमला टंडन और सुनीता टंडन बताया जा रहा है।

टीआई ने बताया की सुबह सुनीता अपने खेत में फावड़ा लेकर काम कर रही थी,तभी वहां पर आरोपित जेठ ने आकर अपना खेत बताते हुए विवाद करना शुरु कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि महिला के हाथ से फावड़ा छिनकर उसी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटी पर हमला होते देखकर तिल्दा नेवरा से आई उसकी मां कमला बाई बचाने आई तो आरोपित ने उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही मां बेटी की मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *