नई दिल्ली। दिल्ली के आईआईटी वर्ल्ड स्कूल पीतमपुरा (IIT World School Pitampura) के छात्रों ने एक रोबोट (Robot) का अविष्कार किया है। यह रोबोट स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड -19 के रोगियों के बीच के संपर्क को कम करने में मदद कर सकता है. छात्रों द्वारा निर्मित इस प्रोटोटाइप (Prototype) का नाम पृथ्वी रखा गया है. ये रोबोट रोगियों को भोजन और दवाइयां वितरित कर सकता है।
छात्र निशांत का कहना है कि दिल्ली में कोरोनो वायरस के पचास से ज्यादा मामले डॉक्टरों के हैं, जो मरीजों का इलाज करते समय संक्रमित हो गए. ऐसे में हम कुछ ऐसा डिजाइन करना चाहते थे जो इस बीमारी से जूझ रहे फ्रंटलाइन पर उन लोगों की रक्षा करने में मदद करे। उन्होंने कहा कि रोबोट को रोगियों को भोजन और दवा वितरित करने के लिए डिजाइन किया गया है। खास बात यह है कि इसे स्मार्टफोन पर डाउनलोड किए गए ऐप के माध्यम से दूर से ही नियंत्रित किया जाता है. एक स्मार्ट टैबलेट को रोबोट से भी जोड़ा जा सकता है, जिससे डॉक्टरों और मरीजों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा सकेगी।
मरीजों के लिए भी काम आएगा
ऐसे में इस तरीके के रोबोट की जरूरत सिर्फ अस्पतालों में ही नहीं है बल्कि ये home quantien में रह रहे मरीजों के लिए भी काम आएगा. ताकि बाकी परिवार वालों का संपर्क मरीज से नहीं हो और संक्रमण न फैले. इस रोबोट को बनाने में इन छात्रों को 1-2 हफ़्ते का समय लगता है और इसकी कुल कीमत 5 छह हजार रुपये बतायी जा रही है।
बता दें कि दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में सोमवार को डॉक्टर और नौ पैरामेडिकल कर्मियों में कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिसके बाद इस सरकारी अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अस्पताल के 24 स्वास्थ्य कर्मचारियों को घर में पृथक रहने के लिए कहा गया है. अधिकारी ने कहा, ‘सोमवार को दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में एक डॉक्टर और नौ पैरामेडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई. इस अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है.’ हाल ही में अस्पताल के एक डॉक्टर और सात स्वास्थ्यकर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी.
Leave a Reply