क्यों अमित शाह बोले गुजरात मे नहीं खुलेगा आप का खाता

राजनीति– गुजरात मे जारी सियासी घमासान के बीच आज अमित शाह ने कहा है कि गुजरात मे हो सकता है आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों का नाम जीते हुए कैंडिडेट की लिस्ट में न दिखाई दे। 
उन्होंने कहा, गुजरात मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बोलबाला है। लोगों को उनका विकास और शून्य तुष्टीकरण की राजनीति दिखाई दे रही है। आप गुजरात मे शून्य पर न रह जाए कही। वही अगर हम कांग्रेस की बात करें तो आज भी यह मुख्य विपक्षी पार्टी है। बस कुछ कारण वश यह आज पूरे देश मे संकट का सामना कर रही है।
ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिसे चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है। आप को भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। लेकिन यह जनता के ऊपर निर्भर करता है कि सत्ता में किसकी जीत का परचम लहराएगा। 
गुजरात की जनता सत्य जानती है। आम अदामी पार्टी कभी भी गुजरात की अवाम के दिल मे अपनी जगह नहीं बना सकती है। नीतीज़ों का इंतजार रहेगा, हो सकता है इस चुनाव में जीत की लिस्ट में आप का नाम भी न हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *