बीजेपी सरकार ने किया झारखंड के लोगो के साथ सौतेला व्यवहार

रांची| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा उनकी सरकार को अस्थिर करने का अथक प्रयास कर रही है। यह सोशल मीडिया और समाचार के माध्यम से झूंठ फैला कर जनता को गुमराह कर रही है। 

उन्होंने राज्य विधानसभा में अपने भाषण के दौरान कहा, देश के प्रधानमंत्री ने बड़ा झूठ बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह झूठ भारत के मीडिया प्रतिष्ठान में नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रतिष्ठान में बोला है। उन्होंने कहा है कि राज्यों को बिना खर्च किए आयुष्मान भारत से लाभ पहुंचा है जबकि हकीकत यह है कि राज्यों को योजना का 40 प्रतिशत खर्च उठाना होता है।
इतना ही नहीं झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा जब से बीजेपी की सरकार आई है झारखंड का विकास स्थिर हो गया है। बीजेपी सरकार में झारखंड के लोगो के साथ सौतेला व्यवहार किया है। झारखंड में इनकी किसी भी योजना का कोई लाभ नहीं हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *