[object Promise]
पीलीभीत। नगर पंचायत जहानाबाद के पास देवी स्थान से कुछ दूरी पर एक तालाब के पास प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिलने से नगर में सनसनी फैल गयी है।
जिसकी सूचना नगर वासियों द्वारा थाना जहानाबाद पुलिस को सूचना दी गयी आनन फानन में थाना जहानाबाद के थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा प्रतिबंधित पशु के सिर को बोरीे में भरकर थाना जहानाबाद भिजबाया गया और तुरंत पुलिस जाँच में जुट गई । अराजकतत्वों के लोगों द्वारा ये कार्य किया गया है जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो ।
Leave a Reply