भयानक नाथ मंदिर में दो साधुओं की धारदार हथियार से काट कर हत्या, तीसरा गंभीर, मचा बवाल, इलाका छावनी में तब्दील!

[object Promise]

कानपुर । औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के कुदर कोट चैकी क्षेत्र स्थित मंदिर में मंगलवार रात दो साधुओं की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गयी, जबकि तीसरे साधु की हालत गंभीर होने पर सैफई अस्पताल भेजा गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बिधूना रोड जाम कर दिया और दुकानों में तोड़फोड़ के साथ ही आग लगा दी। पुलिस के पहुंचने पर गलियों से पथराव शुरू कर दिया और फाय¨रग की। बचाव में पुलिस ने भी हवाई फाय¨रग कर भीड़ को तितर बितर किया। मौके पर पीएसी के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में हो सकी और जाम खुला

बवाल को देखते हुये पुलिस ने स्कूल व कॉलेज बंद करा दिए हैं। बाजार भी बंद कराया गया है। फोरेंसिक टीम एवं जांच विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। कुदरकोट का इलाका छावनी में तब्दील हो गया। कानपुर से कई थानों की फोर्स औरैया पहुंच गई है।
आइजी आलोक सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उनका कहना कि साधुओं की हत्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्हें शांत कराकर जाम खुलवाया दिया गया है। हत्या के पीछे लूटपाट, जमीनी विवाद और गोकशी के विरोध को लेकर सामने आए बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। हत्यारोपितों की धरपकड़ के लिए आठ पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

कुदरकोट में भयानक नाथ मंदिर में साधु लज्जा राम (65), हल्के राम (50) निवासी धीनोरा थाना बकेवर जिला इटावा व राम शरण (55) निवासी बीबी पुर बिधूना एक साल से कुदरकोट मंदिर में रहकर देखभाल कर रहे थे। मंगलवार की शाम तीनों मंदिर में आरती-पूजन करने के बाद बरामदे में सो गए।

बुधवार सुबह लोग मंदिर पहुंचे तो तीनों खून से लथपथ पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहा दो को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि रामशरण को सैफई अस्पताल भेज दिया गया। हमलावरों ने तीनों के गले रेतने के अलावा शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया और विधूना कुदरकोट मार्ग को जाम कर दिया। दुकानों में तोड़फोड़ के साथ ही आग लगा दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पथराव कर दिया।

लोगों ने फायरिंग की तो पुलिस ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर बितर किया। एसपी, सीओ कई थानों की पुलिस लेकर पहुंचे और पीएसी बुलाई। पीएसी के पहुंचने के बाद हालात नियंत्रण में हो सके। फिलहाल जाम खुल गया है। क्षेत्र में तनाव का माहौल है और दहशतजदा लोग परिवार के साथ घरों में कैद हो गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *