बहु ने की थी पूरे परिवार हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खौफनाक खुलासा

[object Promise]

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार को एक घर से 5 शवों के मिलने से हड़कंप मच गया था। अब इस मामले का खुलासा होने के बाद लोग हैरान हैं। मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि घर की ही महिला ने पूरे परिवार का जहर देकर मार डाला है। यहां तक कि आरोपी महिला ने मासूम बच्चे की भी गला दबाकर हत्या की गई।

आरोपी महिला घर की बहू बताई जाती है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने भी पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद की नस काट कर और हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि घटना की सूचना पड़ोसियों ने ही पुलिस को दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पांचों लोगों की मौत का कारण घातक जहर बताया गया। एक साल के बच्चे आरव का मुंह दबा कर हत्या करने की बात भी सामने आई है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह के अनुसार परिवार की बहू दिव्या ने पहले तो खाने में जहर मिलाया फिर खुद की नस काटकर आत्महत्या कर ली।

वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम के बाद इस मामले का खुलासा हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बहू दिव्या के पेट में हार्पिक और विषाक्त पदार्थ मिले, जबकि उसने कई दिनों से खाना नहीं खाया था। परिवार में एकमात्र बचे शख्स दिवाकर ने किसी भी आपसी दुश्मनी से इनकार किया है। हालांकि पुलिस का अंदाजा है कि यातना से तंग आकर बहू ने आवेश में इस तरह का कदम उठाया होगा। हो सकता है लॉकडाउन की स्थिति में वो तनाव में चली गई हो और उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *