सपा-बसपा गठबंधन में रालोद भी शामिल, तीन सीटों पर लड़ेगा चुनाव

[object Promise]
लखनऊ । आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) भी साझीदार होगा। रालोद यूपी की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगा। मंगलवार को तीनां दलों के गठबंधन की आधिकारिक रूप से घोषणा संयुक्त प्रेस वार्ता में सपा मुखिया अलिखेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने की। इससे पहले जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। फिर सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव से भी भेंट कर आशीर्वाद लिया।
सपा मुख्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा को शिकस्त देने के लिए अब हमने भी समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के साथ कमर कस ली है। सपा व बसपा के साथ आने बाद हमने भी तय किया कि भाजपा को समाप्त करने के लिए हमारा साथ आना जरूरी था। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल तीन सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का हर कार्यकर्ता भाजपा को उत्तर प्रदेश में जमीन पर लाने के लिए कमर कस चुका है।
[object Promise]
सपा-बसपा गठबंधन में रालोद भी शामिल, तीन सीटों पर लड़ेगा चुनाव

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि अखिलेश ने कहा कि देश व संविधान को बचाने के लिए जरूरी है कि सभी पार्टियां एक साथ आएं। गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हमने कब कहा कि हम कांग्रेस के साथ नहीं है। हमारे गठबंधन में कांग्रेस पहले से ही शामिल है। हमने कांग्रेस के लिए अमेठी व रायबरेली की दो सीटें छोड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ये पार्टियों का नहीं बल्कि विचारों का गठबंधन है।
पुलवामा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। एयर स्ट्राइक पर अखिलेश यादव ने कहा कि देश हकीकत जानना चाहता है। सरकार देश की जनता को सच्चाई बताए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *