Gehraiyaan teaser : ‘मस्तानी गर्ल’ का बिकिनी में Liplock देखकर फैंस के छूटे पसीने, देखें Video Viral

दरअसल यहां बात हो रही है फिल्म ‘गहराईयां ‘ की, जिसका टीजर आज ही रिलीज हुआ है, हालांकि फिल्म की पहली झलक शनिवार को ही दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर दिखाई थी।
बॉलीवुड की ‘मस्तानी गर्ल’ यानी कि दीपिका पादुकोण बहुत टाइम से किसी बड़ी हिट फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। शादी के बाद से उनकी कोई भी मेगाहिट फिल्म नहीं आई हैं, इसलिए उन्होंने एक बेहद ही बोल्ड फिल्म के जरिए दर्शकों को हैरान करने की सोची है और वो टीजर के जरिए इसमें काफी हद तक कामयाब भी होती नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण का हॉट और सिजलिंग अवतार दरअसल यहां बात हो रही है फिल्म ‘गहराईयां ‘ की, जिसका टीजर आज ही रिलीज हुआ है, हालांकि फिल्म की पहली झलक शनिवार को ही दीपिका ने अपने सोशल अकाउंट पर दिखाई थी।

टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी फिल्म के टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। सर्दी के इस मौसम में रिलीज हुआ फिल्म का टीजर बहुत ज्यादा हॉट है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का सिजलिंग अवतार देखकर हर कोई हैरान हैं। फिल्म में उनके अपोजिट ‘गली बॉय’ फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी हैं, जिनके साथ दीपिका काPassionate लिपलॉक सीन है। दीपिका उनके साथ बीच किनारे बिकनी पहने भी नजर आ रही हैं। 

‘गहराईयां आधुनिक रिश्तों का ताना-बाना’ आपको बता दें कि फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जनवरी से दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा। इस फिल्म को कपूर एंड संस वाले शकुन बत्रा लेकर आ रहे हैं तो वहीं फिल्म के बारे में धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक और फिल्म मेकर करण जौहर का कहना है कि ‘गहराईयां आधुनिक रिश्तों का एक गहन, वास्तविक और ईमानदार ऑब्जर्वेशन है, ये रिश्ते की जटिलताओं का ताना-बाना है, जिसे लोग पसंद करेंगे,ऐसा में सोचता हूं।’

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *