NALCO में मिल रहा काम करने का मौका, ग्रेजुएट वाले भी कर सकते हैं अप्लाई

डेस्क। नवरत्न सेंट्रल पीएसयू और सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड अल्युमिनियम नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर आवेदन खोले गए हैं। कंपनी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, नाल्को में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी की कुल 189 भर्तियां निकली हैं।

यह भर्ती मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंशन, मेटलर्जी, केमिकल, माइनिंग, सिविल और केमिस्ट्री ट्रेड के पद के लिए ओपन हुई हैं। 

बता दें इन पदों पर आवेदन 11 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑफिशियल पोर्टल nalcoindia.com पर हो रहें हैं। जारी नोटिस के मुताबिक, ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद के लिए वही आवेदन कर सकते हैं जो गेट 2022 में सम्मिलित हुए होने जा रहें हैं। ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल की रखी गई है।

नाल्को गेट 2022 की वैकेंसी डिटेल:-

मैकेनिकल – 58

इलेक्ट्रिकल- 41

इंस्ट्रुमेंटेशन – 32

मेटलर्जी – 14

केमिकल – 14

माइनिंग(एमएन) – 10

सिविल (सीई) – 7

केमिस्ट्री (सीवाई) – 13

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता:-

इन पदों पर आवेदन करने से पूर्व आपके पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल टाइम बैचलर डिग्री।जिसमें  अनारक्षित वर्ग, इडब्लूएस, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के मार्क्स कम से कम 65 प्रतिशत और एससी, एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के मार्क्स कम से कम 55 प्रतिशत होने चाहिए।

वहीं केमिस्ट्री डिसिप्लिन के लिए कैंडिडेट्स एमएससी केमिस्ट्री में अनारक्षित वर्ग, इडब्लूएस, ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स के मार्क्स कम से कम 65 प्रतिशत होने की अनिवार्यता रखी गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *