CITIZENSHIP AMENDMENT BILL : शिवसेना ने समर्थन देने पर फंसाया पेंच,देखें राज्यसभा की स्थिति

[object Promise]

मुंबई। नागरिकता संशोधन विधेयक पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार पर कई सवाल उठा दिए हैं। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि जब तक चीजें स्पष्ट नहीं होंगी हम बिल (नागरिकता संशोधन विधेयक) का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये भ्रम है कि बीजेपी देश की चिंता करती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई भी नागरिक इस बिल की वजह से डरा हुआ है तो उसका संदेह दूर करना जरूरी है। वे हमारे लोग हैं, उनके सवालों का जवाब देना जरूरी है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक का जो भी विरोध कर रहे हैं, उन सभी को देशद्रोही मानना भ्रम है। शिवसेना ने कहा था कि शरणार्थियों को 25 साल तक वोट करने का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए।

राज्यसभा में कुल सदस्य 245 हैं, लेकिन पांच सीटें रिक्त हैं, इसके चलते फिलहाल कुल सदस्यों की संख्या 240 हैं। मतलब ये कि अगर सदन के सभी सदस्य मतदान करें तो बहुमत के लिए 121 वोट की जरूरत पड़ेगी।

राज्यसभा में देखें मोदी सरकार का आंकड़ा….

नागरिकता संशोधन विधेयक पर लोकसभा में जिन दलों ने समर्थन किया था। इस इसाब से इनकी संख्या 119 है। इनमें भाजपा के 83, बीजेडी के 7, एआइएडीएमके के 11, अकाली दल के 3,जेडीयू के 6 वाईएसआर कांग्रेस के 2, एलजेपी के 1, आरपीआई के 1 और 4 नामित राज्यसभा सदस्य हैं।

विपक्ष के पास 100 सदस्य…

नागरिकता संशोधन विधेयक पर विपक्ष का जिस तरह से रुख अपना रखा है। इस इसाब से राज्यसभा में इस विधेयक को रोकने में बहुत मजबूत स्थिति में नजर नहीं आ रहा है। राज्यसभा में कांग्रेस के 46, टीएमसी के 13, सपा के 9, वामदल के 6 और डीएमके के 5 और आरजेडी, एनसीपी और बसपा के 4-4 सदस्य हैं। इसके अलावा टीडीपी के 2, मुस्लिम लीग के 1 पीडीपी के 2, जेडीएस के 1, केरल कांग्रेस के 1 और टीआरएस के 6 सदस्य हैं। इस प्रकार  विपक्ष के पास 100 सदस्य होते हैं।

इन 21 सदस्यों पर रहेगी विशेष नजर…

सत्ता पक्ष और विपक्ष के साथ खड़े दलों के अलावा राज्यसभा में 21 सदस्य बच रहे हैं। इनके रुख पर भी बहुत कुछ निर्भर करता हैं। इनमें शिवसेना के 3, असम गण परिषद के 1, बोडोलैंड पीपुल फ्रंट के 1, एमडीएमके 1, नागा पीपुल्स के 1, पीएमके के 1 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के 1 राज्यसभा सदस्य हैं। इसके अलावा 6 राज्यसभा सदस्य निर्दलीय और अन्य के हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *