सीबीआई ने 40 लाख रुपये रिश्वत लेते इंकम टैक्स कमिश्नर को किया गिरफ्तार

[object Promise]

गुवाहटी, सीबीआई ने इंकम टैक्स कमिश्नर (आडिट) श्वेताभ सुमन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सुमन पर 40 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है जबकि उन्होंने 50 लाख रुपये मांगे थे। सुमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

श्वेताभ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में 2005 में भी केस दर्ज किया गया था। सीबीआई ने गुवाहटी, जोरहत, नागांव, दिल्ली, नोएडा, शिलांग, होजाई और अन्य स्थानों पर दबिश दी। 40 लाख रुपये के साथ-साथ काफी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, साल 2017-18 में इंकम टैक्स कमिश्नर ने जोरहट स्थित कारोबारी का अनुचित पक्षपात करने के लिए रिश्वत मांगी थी। इस मामले में मैसर्स विन पावर इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के आकलन के संबंध में पक्षपात का करार हुआ था। ये मामला टैक्स चोरी से बचाने का है।

सीबीआई ने इस मामले में इनकम टैक्स कमिश्नर के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। इसके अलावा इनकम टैक्स ऑफिसर (ऑडिट) प्रताप दास के साथ ही एडवोकेट व चार्टर्ड अकाउंटैंट रमेशन गोयनका, अमित गोयनका और जोरहाट के कारोबारी सुरेश अगरवाला के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *